Maa ki Kripa Par Ae Bande Sab Chod De - Correct Lyrics

माँ की कृपा पर ए बन्दे सब छोड़ दे
सांस सांस माँ के चरणों से जोड़ दे
मोह माया के सारे बन्धन तोड़ दे
सांस सांस माँ के चरणों से जोड़ दे

कैसा भी मुश्किल हो समय कट जायेगा
लेकिन तेरा कुछ भी बिगड़ ना पायेगा
हर चिंता तू मैया पर ही छोड़ दे
सांस सांस माँ के चरणों से जोड़ दे

रोम रोम में नाम बसा ले मैया का
कष्ट मिटे जब मिले सहारा मैया का
जीवन अपना माँ के दर पर मोड़ दे
सांस सांस माँ के चरणों से जोड़ दे

ना कुछ तेरा ना कुछ मेरा दुनिया में
कैसा कैसा खेल है देखा दुनिया में
सच इक माँ का नाम है बाकी छोड़ दे
सांस सांस माँ के चरणों से जोड़ दे




85


 

If you like this, check

Na Der Karo Pujari Mujhe Maa Se Mila ...
tereya charna ch meri ardaas...

Related Bhajans:

Hum Sawali Khade Tere D...
Mai Darbar Jaunga Janam...
Tu Aad Bhawani Hai...

Bhajan Categories:

Vaishno Devi Bhajans Collection
Top 50 Maa Bhajans Lyrics
Navratri Bhajan List with Lyrics
Go to Home Page