Ek Baar Maa Aa Jao Phir Aake Chali Jana - Correct Lyrics

इक बार माँ आ जाओ फिर आ के चली जाना
हमें दर्श दिखा जाओ दिखला के चली जाना

तुमको मेरे गीतों का संगीत बुलाता है
कुछ मेरी भी सुन जाओ कुछ अपनी सुना जाना

क्या मेरे तड़पने का अहसास नहीं तुमको
किस बात पे रूठी हो इतना तो बता जाना

अखियां मेरी रोती हैं इन्हे धीर बंधाओ तुम
मझधार में है नईया इसे पार लगा जाना

चरणों से जो लिपटा हूँ चरणों को ना छोडूंगा
मैं तुझ में समा जाऊँ तुम मुझमें समा जाना

जाने नहीं देंगे तुम्हें ज़रा जा के तो दिखलाना
इक बार माँ आ जाओ और आ के नहीं जाना



129


 

If you like this, check

Hath Jod Ke Main Arzaan Guzaaraan...
Dil Phullan Da Banaya Meri Maa...

Related Bhajans:

Jina Jina Kolo Tu Naraa...
nachdi dware tere aava ...
bhor bhai din chad gaya...

Bhajan Categories:

Vaishno Devi Bhajans Collection
Top 50 Maa Bhajans Lyrics
Navratri Bhajan List with Lyrics
Go to Home Page