हो गुफा से बाहर आजा तेरे नवरात्रे आए
सब को दरस दिखा जा तेरे नवरात्रे आए
तेरे भक्तों ने तेरा भवन सजाया
ज्योत जगा के तुझे चौकी पे बिठाया
ज्योति में झलक दिखा जा तेरे नवरात्रे आए
तेरे भक्तों ने तेरा चोला बनाया
गोटे किनारी से उस को सजाया
चोले में दरस दिखा जा तेरे नवरात्रे आए
तेरे भक्तों ने मईया भेंट चढ़ाई
करो स्वीकार इसे हे महामाई
तू आ के भोग लगा जा तेरे नवरात्रे आए
तेरे भक्तो ने तेरी की है अरदास माँ
पूरी करदो अब भक्तों की आस माँ
नैनो की प्यास बुझा जा तेरे नवरात्रे आए
If you like this, check
Mehrawaliye Maiye Boohe Mandiran De K...