हम सवाली खड़े तेरे दर माँ शेरोवाली तू कर दे मेहर माँ
मूढ़ इंसान हम बच्चे नादान हम - दे दो चरणों की भक्ति का वर माँ
जो भी जग में नज़र आ रहा है वो भवानी माँ तुमने रचा है
ये सागर ये नदियाँ ये झरने ज़र्रे ज़र्रे में जलवा तेरा है
ये ज़मीं आसमान तू यहाँ तू वहाँ कण कण पे है तेरी नज़र माँ
तेरी ममता तले मेरी मैया सृष्टि सारी ये पलती रहे माँ
तेरी इच्छा बिना हे मैया कहीं पत्ता ना जग में हिले माँ
हम भले या बुरे मैया खोटे ख़रे हम आएंगे तेरे ही दर माँ
हमें जीवन ये तुमसे मिला है हमें हरदम तेरा आसरा है
तेरी नज़र-ए-करम सब पे एक सी तूने सोचा सभी का भला है
तू दयालु बड़ी हर समय हर घडी सारी दुनिया की तुमको ख़बर माँ
If you like this, check
Tainu Kithe Main Bithawan Sheranwaliy...