तेरा दर्शन करने आंऊ लोग कहें जय माता दी
तेरा दर्शन करके जाऊं लोग कहें जय माता दी
ऊंची लम्बी तेरी चढा़ई पहले बहुत डराती है
सब को देने वाली सहारा बाँह पकड़ ले जाती है
जब भी कदम मै आगे बढ़ाऊं लोग कहें जय माता दी
कर्मों वाले ही दाती पौड़ी तेरी चढ़ पाते है
स्वर्ग से लटकी है ये सीढ़ी देवता आते जाते है
आता जाता शीश झुकाऊं लोग कहें जय माता दी
माँ के इक जयकारे में ही सब वेदो का सार है
शक्ति के जयकारे में ही शक्ति माँ की आपार है
जब तेरा जयकारा बुलाऊं लोग कहें जय माता दी
जो भी माँ का ध्यान लगाये माँ के ध्यान में आता है
जो गुण भोली माँ के गाए वो गुणवान हो जाता है
जब जब तेरी भेटे गाऊं लोग कहें जय माता दी
जगमग जोती लागे जैसे मैया पास बुलाती है
तन पे पड़े उजाला लागे ज्वाला गले लगाती है
जब भी तेरी जोत जगाऊं लोग कहें जय माता दी
फूलों जैसे फूला रानी बच्चों को सभांल रही
पग पग पर माँ शेरावाली विपदा सब की टाल रही
मैं भी माँ के दर्शन पाऊं लोग कहें जय माता दी
If you like this, check
Kol Hove Te Main Dukh Saare Bolan...