नवरात्रों के दिन आये है मैया रानी आयेगी
घर घर माँ की ज्योत जगी है घर घर फेरा पाएगी
पहली शैलपुत्री महारानी
दूजी ब्रह्मचारिणी भवानी
तीसरी चंद्रघंटा है प्यारी
चौथी कूष्माण्डा महतारी
पांचवी देवी स्कंदमाता सब पे कर्म कमाएगी
घर घर माँ की ज्योत जगी है घर घर फेरा पाएगी
छठी कात्यानी वर दाता
सातवीं कालरात्रि सुख दाता
आठवीं महागौरी वरदानी
नौवीं सिद्धिदात्री कल्याणी
सब की आशा पूर्ण होगी सब पे कृपा बरसाएगी
घर घर माँ की ज्योत जगी है घर घर फेरा पाएगी
ये नवराते घर घर में भक्तो खुशहाली लाएंगे
घर घर में जगराते होंगे माँ की भेंटें गायेगे
चंचल ज्योतां वाली मईया सब के भाग जगाएगी
घर घर माँ की ज्योत जगी है घर घर फेरा पाएगी
If you like this, check
Tera Lakh Lakh Shukar Manane Aan...