Meri Bigdi Banane Ko Meri Jagdambe Aayegi - Correct Lyrics

मेरी बिगड़ी बनाने को मेरी जगदम्बे आएगी
मेरी उजड़ी बसाने को मेरी जगदम्बे आएगी

ये स्वार्थ से भरी दुनिया किसी का दर्द क्या जाने
कोई निराश जीवन से है कोई सच क्या माने
मुझे धीरज धराने को मेरी जगदम्बे आएगी

मुझे माँ का भरोसा है मुझे माँ का सहारा है
भवानी की दया से ही मेरा चलता गुज़ारा है
मेरी मुश्किल हटाने को मेरी जगदम्बे आएगी

पवन का रूप धर आई जब बनिए ने पुकारा था
भक्त ध्यानु का हर इक काम माँ ने संवारा था
मेरी लाज बचने को मेरी जगदम्बे आएगी

मैं भक्ति छोड़ अम्बे की किसी का नाम क्यों ध्याऊँ
सहारा छोड़ जननी का किसी की शरण क्यों जाऊं
मुझे रस्ता दिखने को मेरी जगदम्बे आएगी

पहाड़ों की गुफाओं में भवन माँ का निराला है
ठचमन ये वैष्णो ही चंडी महाकाली ज्वाला है
मुझे दर्शन दिखने को मेरी जगदम्बे आएगी


296


 

If you like this, check

Asaan Dar Maiya Ji De Jana...
ambe tu hai jagdambe kali aarti...

Related Bhajans:

Gufa Se Bahar Aaja Tere...
Nange Pairi Aawaan Das ...
kinne din hor maiye...

Bhajan Categories:

Vaishno Devi Bhajans Collection
Top 50 Maa Bhajans Lyrics
Navratri Bhajan List with Lyrics
Go to Home Page